पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागवाड़ा विधायक ने लोगों को काढ़ा बांटा

सागवाड़ा विधायक ने लोगों को काढ़ा बांटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा| वागड़गर्ल्स कॉलेज बड़गी आयुर्वेद औषधालय दीवड़ा छोटा के सानिध्य में कॉलेज परिसर में शिविर में पहुंचकर विधायक अनिता कटारा ने भी आयुर्वेद काढ़े का वितरण किया। प्राचार्य हितेश पाटीदार ने बताया कि काढ़ा वितरण शिविर में क्षेत्र के 1600 लोगों ने काढ़ा पिया।

प्रधान रेखा रोत, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायणलाल दर्जी, डॉ. सुभाष भट्ट, डॉ. हार्दिक पुरोहित, कॉलेज के निदेशक दिनेश पाटीदार, चीतरी एसएचओ शक्तिसिंह मौजूद थे। वहीं, नंदौड़ में राउमावि के संस्थाप्रधान हेमेंद्र कुमार भट्ट ने बताया कि डॉ. विमलेश पंड्या के निर्देशन में श्रीकांत पंड्या, अमृतलाल पाटीदार, भूपेंद्र प्रसाद दवे द्वारा विद्यार्थियों स्टाफ को, टामटिया के भूलावाड़ा रातेड़ा स्कूलों में प्रभारी डॉ. कृष्णकांत पंड्या के नेतृत्व में विद्यार्थियों ग्रामीणों को, रामावि नोकना में प्रभारी उदयलाल रोत द्वारा विद्यार्थियों, गोवाड़ी के राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में डॉ. ललित जोशी के निर्देशन में काढ़ा तैयार कर पिलाया। इस मौके पर उपसरपंच तखतसिंह सोलंकी, लालशंकर पाटीदार, केवलजी पाटीदार, प्रताप पाटीदार, कचरू पाटीदार, नगजी पाटीदार आदि मौजूद थे। एसवी मॉडल स्कूल सागवाड़ा के बच्चों वरदा के आयुर्वेद औषधालय में पांच हजार लोगों को काढा पिलाया गया।

ठाकरड़ानवोदय स्कूल गोष्ठी स्वाइनफ्लू के कारण बचाव को लेकर जवाहर नवोदय स्कूल में गोष्ठी का आयोजन हुआ। पीएचसी टामटिया के चिकित्सक डॉ. जितेेंद्र मीणा ने स्वाइन फ्लू से बचाव के उपायों की जानकारी दी।