पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए जनप्रतिनिधियाें ने लिए विकास के संकल्प

नए जनप्रतिनिधियाें ने लिए विकास के संकल्प

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिछीवाड़ा। पंचायतसमिति बिछीवाड़ा में नवनिर्वाचित प्रधान राधादेवी घाटिया और उपप्रधान कल्पना पटेल ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूर्व विधायक लालशंकर घाटिया, डूंगरपुर प्रधान लक्ष्मण कोटेड़, प्रेमचंद जैन, ब्लाॅक अध्यक्ष रमेश मोदर, जिला महामंत्री वाडीलाल कलाल, जगदीश लबाना, ब्लाॅक महामंत्री नरेश मकवाना, दीपेश जैन, सतीश कुमार, हरीश धामोद, रामेश्वर पटेल, संजय जोशी, रमण यादव, जीवणलाल, भवानीशंकर पटेल, बीडीओ अशोक राठौड़, कैशियर रायसिंह चौहान, ब्लाॅक कार्डिनेटर देवीलाल पाटीदार, मुकेश पंड्या, लीलाराम वरहात, गोविंद डामोर, हंसा कोटवाल आदि मौजूद थे।

यहां भी लिया पदभार

भेमई.लिखतियापंचकुंडी की नई ग्राम पंचायत में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। जिला परिषद सदस्य मदनलाल कटारा, पंसस प्रेमिला राणा, सरपंच कांतादेवी राणा, सचिव दिलीपसिंह चौहान, रमेश यादव, हिम्मतसिंह, हठजी डामोर, मणीलाल, कारीलाल, खेमराज कटारा, खुमानसिंह, नरेंद्रकुमार, चंद्रवीरसिंह, लालसिंह, मोहनलाल अहारी मौजूद थे। इसी प्रकार भेमई ग्राम पंचायत में सरपंच कांतिलाल डामोर, उपसरपंच लक्ष्मीदेवी गुदा, वार्डपंच कल्पेश पाटीदार, देवराम गुदा, रामलाल रोत, गटूलाल डेंडोर, नरेश, निमादेवी को पदभार ग्रहण कराया गया।

साबला.ग्रामपंचायत सोलज में सरपंच शांतिलाल मीणा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सचिव गोवर्धनसिंह चौहान, पूर्व सरपंच धूलीदेवी सहित ग्रामीण मौजूद थे

सागवाड़ा. क्षेत्रकी खड़गदा ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच कमलकांत रोत ने गुरुवार को पदभार संभाला। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने सरपंच सहित उप सरपंच कुलदीप भट्ट सभी वार्डो पंचों का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सरपंच केसर देवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाहर जोशी, मानशंकर दवे, शिवशंकर भट्ट, रामचंद्र भट्ट, दामोदर व्यास, रितेश जैन, सचिव कल्याण सिंह सहित कई ग्रामवासी मौजूद थे। इधर, गामड़ा ब्राम्हणिया में नवनिर्वाचित सरपंच पूंजालाल ने उप सरपंच कल्पना पाटीदार, पूर्व सरपंच हकरीदेवी, पंचायत समिति सदस्य भारती देवी समस्त वार्ड पंच सहित ग्रामीणजनों की उपस्थिति में पदभार संभाला।

सागवाड़ा. पंचायतसमिति में गुरुवार सुबह में रेखा रोत ने प्रधान पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान विधायक अनिता कटारा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश पाटीदार, वरिष्ठ भाजपा कनकमल कटारा, नारायणलाल दर्जी, नपा अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, बीडीओ मूलाराम सौलंकी, विक्रम सिंह चौहान, हेमंत दादा पाठक, उप प्रधान हितेश रावल, नटवरलाल पटेल, प्रकाश व्यास सहित नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य और भाजपा के कई पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।