- Hindi News
- मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए पिया काढ़ा
मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए पिया काढ़ा
मौसमीबीमारियों से बचाव के लिए इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण का दौर जारी है। जिलेभर के आयुर्वेद अस्पतालों में काढ़ा वितरण किया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को डैयाणा आयुर्वेद अस्पताल में ग्रामीणों को डॉ. रमेश भट्ट के निर्देशन में काढ़ा वितरित किया गया। यहां सैकड़ों लोगों ने काढ़ा पिया। डॉ. रमेश भट्ट ने बताया कि 1150 लोगों ने काढ़ा पिया। काढ़ा वितरण का सागवाड़ा एसडीएम दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने भी निरीक्षण किया। इस दौरान लालशंकर डामोर, उप सरपंच हरीश पाटीदार, भगवती रावल, कंपाउंडर नाथूलाल, अनिल पंड्या, मोहन पाटीदार, प्रेमजी पाटीदार, मोहनलाल पाटीदार, प्रकाश सेवक, रसिकलाल जैन, मणिलाल सुथार ने सेवाएं दी।
पीठ.विद्यानिकेतनपीठ में डॉ. सतानंदसिंह के मार्गदर्शन में काढ़ा पिलाया गया।
भेमई.ग्रामपंचायत भैसरा के राजकीय आयुर्वेद औषधालय में गुरुवार को 1900 ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया गया। डॉ. भरत नागर, कंपाउंडर भूरालाल, रुपेंद्र, सरपंच भैसरा नारायणलाल, सचिव बाबूलाल शर्मा, प्रधानाध्यापक गजेंद्र आमलिया, पूर्व सरपंच शंकरलाल रोत, ताराचंद, प्रभुलाल मौजूद थे।
गणेशपुर.आयुर्वेदऔषधालय देवला में प्रभारी थावरचंद परमार, सरपंच कमलाशंकर के सानिध्य में 1900 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। लैम्पस व्यवस्थापक नवदीपसिंह, गोपालसिंह, विनोद जोशी, हिम्मतसिंह, शिक्षक राकेश जोशी, राजेश उपाध्याय, कैलाश उपाध्याय, अशोक जोशी सहित ग्रामीण मौजूद थे।
गलियाकोट.सैफीयाहउच्च माध्यमिक स्कूल में डॉ. विमलेश पंड्या के निर्देशन में अमृतलाल पाटीदार, भूपेंद्र प्रसाद द्विवेदी द्वारा स्कूली विद्यार्थियों सहित करीब 550 लोगों को काढ़ा पिलाया गया।
पूंजपुर.काठड़ीग्राम पंचायत में आयुर्वेदिक औषधालय में कार्यरत डॉ. बाबूलाल गर्ग के निर्देशन में खेड़ा सैकंडरी स्कूल के बच्चों ग्राम पंचायत के करीब 1700 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। सरपंच सुखलाल मीणा, कंपाउंडर मोतीलाल रावत, वीरम मीणा, हरिदास वैष्णव ने सहयोग किया। राउमावि मोवाई में डॉ. गजेंद्रसिंह के निर्देशन में 350 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। संस्थाप्रधान हरीशचंद्र पंड्या, भरतलाल चौबीसा, ईश्वरलाल चौबीसा ने सहयोग किया।
ओबरी.ग्रामपंचायत ओबरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को 200 ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया गया। डॉ. रोहित जैन, विभाग के ईश्वरलाल डोडियार, सुरमणा ईश्वरलाल पाटीदार, जफर मोहम्मद, डेचा आयुर्वेद चिकित्सक सुरेशकुमार, सुनीता सहित स्टाफ मौजूद था। इसी प्रकार घाटा का गांव में सरपंच निर्मला हड़ात, उपसरपंच दिनेशचंद्र जैन, कंपाउंडर देवराम गरासिया के सहयोग से 700 लोगों को काढ़ा पिलाया गया।