पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलियाकोट में पंचायत समिति कार्यालय का उदघाटन

गलियाकोट में पंचायत समिति कार्यालय का उदघाटन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गलियाकोट. नवगठितगलियाकोट पंचायत समिति के कार्यालय का गुरुवार को उदघाटन होने के साथ ही नवनिर्वाचित प्रधान सूर्या अहारी ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अनिता कटारा, अध्यक्ष प्रधान सूर्या अहारी, विशिष्ट अतिथि हरीश पाटीदार, उप जिला प्रमुख मणीलाल चावला, पूर्व काबिना मंत्री कनकमल कटारा ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान सागवाड़ा प्रधान रेखा देवी, उप प्रधान हितेश रावल, नारायण दर्जी, ताजेंग पाटीदार, राजू भाई बर्तन वाला, पंचायत समिति सदस्य शिल्पा मेघवाल, कांतिलाल पारगी, जसवंत खराड़ी, जयप्रकाश पारगी, चीतरी सरपंच कमला डेंडोर, कसारिया सरपंच विमला कटारा, मणीलाल डेंडोर, जगदीश भट्ट, चीतरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पंड्या, महामंत्री प्रताप बलाई, देवीलाल पाटीदार, बीडीओ सुनील शाह आिद मौजूद थे। टामटिया में नवनिर्वाचित सरपंच रमीला रोत ने कार्यभार संभाला। इस दौरान पूर्व सरपंच सुरेशचंद्र रोत, नवनिर्वाचित उप सरपंच बदामीलाल पाटीदार, सभी वार्डपंच सहित ग्रामवासी मौजूद थे।

गलियाकोट में कामकाज संभालती प्रधान सूर्या अहारी।