पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीमलवाड़ा को 628 करोड़ में मिलेगा माही का पानी

सीमलवाड़ा को 628 करोड़ में मिलेगा माही का पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीमलवाड़ापंचायत समिति क्षेत्र के 75 बड़े और 100 से अधिक छोटे गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 628 करोड़ रुपए की पेयजल योजना को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। हालांकि अभी वित्तीय स्वीकृति मिलनी बाकी है।

सीमलवाड़ा क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अब माही बेक वाटर का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए जलदाय विभाग ने प्लान तैयार कर लिया है। इस प्लान को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति भी प्रदान कर दी है।

योजना पर अमल होने के बाद सीमलवाड़ा क्षेत्र की पेयजल से संबंधित समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके समाधान के लिए अब माही के पानी को उदैया गांव पर लगे फिल्टर प्लांट से पाइप लाइन डालकर सीमलवाड़ा तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, इस पाइप लाइन के बीच में आने वाले सभी गांवों को भी शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

^सीमलवाड़ा, सागवाड़ा गलियाकोट को माही बेक वाटर से पानी पहुंचाने की प्लानिंग को स्वीकृति मिल गई है। 628 करोड़ रुपए की योजना पर जल्द कार्य शुरु होगा।श्श् -एचके पठान, एसईजलदाय विभाग डूंगरपुर।

पांच वर्ष में पूर्ण होगी योजना

योजनाके प्रस्ताव पर अभी स्वीकृति मिली है। इसके तहत अब सर्वे का कार्य होगा। इसके बाद तकनीकी प्रस्ताव तथा जुड़ने वाले गांवों की प्लानिंग तैयार की जाएगी। इस प्रक्रिया के बाद टेंडर सिस्टम से कार्य होगा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब पांच वर्ष का समय लगेगा।

75 गांवों में बनेंगी टंकियां

वृहदपेयजल योजना में उदैया गांव में वाटर पंप के साथ ही 75 गांवों में पेयजल टंकी का निर्माण होगा। वहीं, एक बड़ा वाटर फिल्टर प्लांट तैयार होगा। जिसमें पानी को शुद्ध कर भेजा जाएगा। 350 एमएम की मेटेलिक पाइपलाइन बिछेंगी। इसके साथ ही दो स्थानों पर पंप हाऊस बनेंगे। जिससे पानी प्रेशर के साथ टेल ऐंड तक पहुंचेगा।

गलियाकोट-चीतरी में दूर होगी समस्या

उदैयाबेक वाटर से पानी लाने के साथ ही गलियाकोट चीतरी में पेयजल समस्या से निजात मिलेगा। फिलहाल यहां पर गलियाकोट बेक वाटर से ही पानी मिल रहा है, लेकिन पंप हाऊस की क्षमता कम होने तथा मांग ज्यादा होने से समस्याएं रही है। जिसके निजात के लिए अब उदैया बेक वाटर से उच्च क्षमता वाले पंप हाऊस से जोड़ा जाएगा। जिससे पेयजल की भरपूर उपलब्धता होगी।

उदैया बेकवाटर में लगेगा पंप हाऊस

माहीनदी के पानी को उदैया गांव से सीमलवाड़ा, गलियाकोट तथा सागवाड़ा क्षेत्र