पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकजुट हो सर्व ब्राह्मण समाज राजनीति से दूर रहने का आह्वान

एकजुट हो सर्व ब्राह्मण समाज राजनीति से दूर रहने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विप्रफाउंडेशन का जिलास्तरीय सम्मेलन सागवाड़ा के पेंशनर भवन में रविवार को हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष धर्मनारायण जोशी थे। अध्यक्षता राजस्थान प्रांत के महामंत्री संगठन संभाग प्रभारी केके शर्मा ने की। जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जोशी ने विप्र फाउंडेशन की स्थापना, उद्देश्य विविध गतिविधियों के साथ ही फाउंडेशन द्वारा समाज को दी जा रही सुविधाओं और आर्थिक सहायता प्रकल्पों की जानकारी दी। साथ ही फाउंडेशन को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने का आह्वान किया। सर्व ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की बात कही। सम्मेलन को भूपेंद्र पंड्या, तुलजा शंकर, बद्रीनारायण शर्मा, देवीलाल फल ोत, कपिल भट्ट अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। बैठक में विप्र फाउंडेशन की आगामी योजनाओं गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. विजय जोशी, डॉ. विमलेश पंड्या, प्रकाश चन्द्र व्यास, हेमंत दादा पाठक, विश्वनाथ पंड्या, कुबेरलाल जोशी, सुभाष शर्मा, कल्पेश रावल, प्रकाश व्यास, प्रकाश भट्ट, अरविंद राणा, नरेंद्र शर्मा, जयनारायण व्यास, मुकुंद भट्ट, सुशील पंड्या मौजूद थे। संचालन कन्हैयालाल व्यास ने किया आभार रमेश चंद्र भट्ट ने माना।

सागवाड़ा. रविवार को आयोजित विप्र फाउंडेशन के सम्मेलन में मौजूद विप्रवर।

सागवाड़ा. विप्र फाउंडेशन के सम्मेलन में मौजूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अतिथि।