पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क के गड्ढों को भरने के लिए डाली मिट्टी से परेशानी

सड़क के गड्ढों को भरने के लिए डाली मिट्टी से परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारआपके द्वार कार्यक्रम के तहत हुई जनसुनवाई से पूर्व डामर सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए डाली गई मिट्टी बारिश में परेशानी का सबब बनी हुई है। आसपुर से डूंगरपुर वाया रामगढ़, आसपुर-विजवामाता-साबला मार्ग, पूंजपुर-सागवाड़ा मार्ग, काब्जा पहुंच सड़क, मोवाई मोड़ से बनकोड़ा सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी डाली थी।

बारिश में इस मिट्टी से फिसलन बनी हुई है। इस पर ग्रामीणों ने बताया िक सड़क के जर्जर होने से यहां से गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों को परेशानी हो रही है। साथ ही बताया कि सड़क पर कीचड़् और फिसलन होने से वाहन चालकों को फिसलने से गिरकर चेाट लगने का भय बना हुआ। इस पर ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है।