पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या

सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। मानसमंडल की ओर से सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या हुई। इसके प्रारंभ में गणपति पूजन और सरस्वती वंदना सुरेशचंद्र भट्ट द्वारा की गई। जिसके बाद सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का गान जसवंत सोनी और विनोद गर्ग द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान किशोर भावसार, मुकेश भोई, जुगल सोनी ने भजन प्रस्तुत किए। ढोलक पर चेतन गोगरोत, मंजिरे पर भगुभाई दर्जी, हरीश सुथार, करताल पर गिरधारीलाल जांगिड ने संगत दी। अंत में कृष्णकांत सोमपुरा और नरेन्द्र सोमपुरा परिवार ने आरती उतारी। इस अवसर पर सोमपुरा समाज के अध्यक्ष देवीलाल सोमपुरा, इंद्रदेव सोमपुरा, जागेश्वर सोमपुरा, दीपक जोशी मौजूद थे।