पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान में चोरी का प्रकरण दर्ज

दुकान में चोरी का प्रकरण दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा. गामोठवाड़ास्थित एक दुकान से कॉपर के तार चोरी हो जाने का केस शनिवार को सागवाड़ा थाने में दर्ज कराया। पुनर्वास कालोनी निवासी अखिल पुत्र महेंद्र कुमार शाह ने बताया कि गामोठवाड़ा में शाह बीज भंडार आयरन स्टोर की दुकान है। गत 16 सितंबर को वह दुकान पर पहुंचा तो दरवाजा टूटा था। दुकान में से मोटर रिवाइंडिंग के कॉपर के करीब 20 किलो तार बदमाश चुरा ले गए।