पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिलेंडर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

सिलेंडर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा. थानेमें शनिवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार राजेंद्र पुत्र छगनलाल सेवक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को शाम करीब 4.30 बजे एक आदमी उसके घर पर पहुंचा गैस टंकी तीन हजार रुपए में देने की बात कही। उसकी प|ी रंजू ने उस समय तीन की जगह एक हजार रुपए ही दिए। वह व्यक्ति राजेंद्र को टंकी देने को कहकर उसे अपनी बाइक पर बैठाकर पटेलवाड़ा स्थित अपने वेवाई के वहां से टंकी देने को कहकर साथ ले गया। पटेलवाड़ा पहुंचकर उसने राजेंद्र को चाबी लेकर आने की बात कही। उन्हें एक जगह रुकने को कहकर चला गया। राजेंद्र ने पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।