पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीस मीटर दायरे में खिलाड़ियों ने चलाए तीर

तीस मीटर दायरे में खिलाड़ियों ने चलाए तीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके मणिलाल पंड्या राउमावि में चल रही राज्य स्तरीय 59 वीं तीरंदाजी खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विनोबा भावे खेल मैदान पर 17 और19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने 30 मीटर के दायरे में निशाना साधा।

मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय तीरंदाज जयंतिलाल डामोर और नाथूलाल पाटीदार ने बताया कि शनिवार को तीरंदाजी में 19 वर्ष छात्र में बीकानेर के जगदीश चौधरी ने 322 प्वाइंट, बांसवाड़ा के मुकेश मीणा ने 296, अवतार सिंह श्रीगंगानगर ने भी 296 पा ईंट प्राप्त किए। इसी तरह छात्रा वर्ग में श्रीगंगानगर की सुखसेन कौर ने 265 प्वाइंट, उदयपुर खेल छात्रावास की सीमा रोत ने 260, श्रीगंगानगर की पल्लवी ने भी 260 प्वाइंट प्राप्त किए। अन्य वर्ग में 17 वर्ष छात्र में खेल छात्रावास उदयपुर के विकास डामोर ने 306, कमलेश डेंडोर 296, सुनिल बामणिया ने 278 प्वाइंट प्राप्त किए। छात्रा वर्ग में जयपुर प्रथम की पल्लवी चौहान ने 282, खेल अकादमी जयपुर की मनीषा नोमान 274, जयपुर प्रथम की तारा कटारा ने 272 प्वाइंट प्राप्त कर दूसरे दिन पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। शनिवार को प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पीटीए उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार पंड्या थे। अध्यक्षता भामाशाह नूरआलम खां पठान ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि राजेंद्र शर्मा और रामलाल पाटीदार थे। इस मौके पर बीकानेर विभागीय पर्यवेक्षक दिनेशचंद्र पंड्या, अतिरिक्त जिलाशिक्षा अधिकारी शारीरिक महेश कुमार कलासुआ, आयोजक संस्थाप्रधान आबूलाल मनात, देवेंद्र पंड्या, सुशीला पाटीदार मौजूद थे। संचालन अजित जैन ने किया।

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाडि़यों को पुरस्कार देते अतिथि।

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना साधते खिलाड़ी।

डूंगरपुर. श्रीनाथपब्लिक उमावि औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को हिन्दी पखवाड़े के तहत विविध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निर्देशिका देवश्री दीक्षित प्रधानाचार्य हीरालाल शाह की अध्यक्षता में प्रतियोगिता हुई। जिसमें निबंध, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, श्रुतिलेख, कविता पाठ प्रतियोगिता हुई। सागवाड़ा.स्वामीविवेकानंद प्रावि में हिंदी सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कृष्ण मित्र मण्डल के अध्यक्ष गौरव वैष्णव के मुख्य आतिथ्य संस्था प्रधान राकेश जैन की अध्यक्षता में कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व