नवीन राशनकार्ड दिलाने की मांग
सागवाड़ा. नगरक्षेत्र के वाशिंदों को नवीन राशनकार्ड उपलब्ध कराने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी ने कलेक्टर को पत्र भेजा। नपाध्यक्ष सोनी ने पत्र में बताया कि नगर में नए राशन कार्ड बनाए जाने के लिए तीन वर्ष पूर्व लोगों द्वारा आवेदन जमा करवा दिए गए हैं। काफी समय बीत जाने के बाद भी नगर के 1 से 11 वार्ड के राशन कार्ड प्राप्त नहीं हुए हैं। वहीं, 12 से 25 वार्ड के जो राशन कार्ड पालिका को प्राप्त हुए हैं, उनमें भी काफी त्रुटियां हैं। ऐसे में सभी राशन कार्ड नए बनाने की जरूरत है। इसको लेकर नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने राशन कार्ड शीघ्र उपलब्ध करवाने की मांग की है।