पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी,खो खो में बिछीवाड़ा विजयी

कबड्डी,खो-खो में बिछीवाड़ा विजयी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करावाड़ा। सरस्वती विद्यानिकेतन मावि करावाड़ा में तीन दिवसीय व्यक्तित्व संगम कार्यक्रम शनिवार से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि प्रभुलाल पाटीदार, अध्यक्ष सरपंच शिवलाल डामोर, विशिष्ट अतिथि शंकरलाल रोत, किशोरीलाल, कांतिलाल जोशी, मनोहरसिंह राठौड़, माधव काका, उपसरपंच रमणलाल के सानिध्य में हुआ। मुख्य वक्ता संघ के सागवाड़ा जिला सह कार्यवाह माध्यमिक प्रकोष्ठ प्रभारी विष्णु बुनकर ने युवा शक्ति का उचित मार्गदर्शन कर समाज निर्माण के कार्य में आगे लाने का आह्वान किया। जिला प्रभारी संस्कार प्रमुख शुरवीरसिंह ने प्रतिष्ठान परिचय शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य दिनेश पाटीदार ने स्वागत करते हुए बताया कि संगम के 14 स्कूलों के 394 भैया और 34 आचार्य भाग ले रहे है। संचालन दिनेश जोशी ने किया।

विद्यानिकेतन में व्यक्तित्व संगम कार्यक्रम

भास्कर न्यूज. करावाड़ा

कबड्डीऔर खोखो की करावाड़ा में चल रही जिला स्तरीय स्पर्धा में बिछीवाड़ा ब्लॉक विजयी रहा। मुख्य निर्णायक गोवर्धनलाल पाटीदार ने बताया कि 207 खिलाडिय़ों ने स्पर्धा में भाग लिया। कबड्डी के छात्र वर्ग में बिछीवाड़ा, सीमलवाड़ा, छात्रा वर्ग में सीमलवाड़ा आसपुर इसी तरह खोखो छात्र वर्ग में बिछीवाड़ा आसपुर और छात्रा वर्ग में आसपुर डूंगरपुर विजेता रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव ताराचंद भगोरा, अध्यक्ष कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, बिछीवाड़ा प्रधान देवराम रोत, डूंगरपुर प्रधान मंजूला देवी, सीमलवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पुरूषोत्तम पाटीदार थे। वहींप्राथमिकस्कूलों की जिला स्तरीय स्पर्धाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम डूंगरपुर पंचायत समिति के राप्रावि. मोदरा उपला ने बाजी मारी। प्रधानाध्यापक रमेश परमार ने बताया कि राप्रावि. मोदरा उपला ने सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, सांस्कृतिक गीत, फैंसी ड्रैस में पहला स्थान हासिल किया।

करावाड़ा. व्यक्तिव विकास संगम शिविर में मंच पर मौजूद अतिथि।

करावाड़ा. खेलकूद स्पर्धा में विजेता रहे खिलाड़ियोंको पुरस्कार देते अतिथि।