शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक आज
पीठ. राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपशाख सीमलवाड़ा की बैठक रविवार सुबह 10 बजे राउप्रावि सीमलवाड़ा में सुल्तानसिंह चौहान की अध्यक्षता में होगी। बैठक में सदस्यता अभियान की रसीदबुकों के संकलन तथा शैक्षिक सम्मेलन में भाग लेने पर चर्चा की जाएगी। सागवाड़ा.शिक्षकसंघ सियाराम की जिला स्तरीय बैठक रविवार सुबह 11 बजे रामावि मांडवी चौक सागवाड़ा में होगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष मनोज पंड्या ने दी। डूंगरपुर.राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपशाखा गडामौरेया की बैठक रविवार सुबह 10 बजे नयामहादेव मंदिर परिसर में होगी।