- Hindi News
- मकान जलने से आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग
मकान जलने से आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग
सागवाड़ा| गामोठवाड़ानिवासी एक युवक ने अपना मकान आग से जल जाने से मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को पत्र लिख कर आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की है। भरत लाल पुत्र लालु हरीजन ने पत्र में बताया कि 14 जनवरी को शार्ट सर्किट से उसका मकाल जल गया था। जिससे उसे करीब 60 हजार रुपए का नुकसान हुआ था। पत्र में बताया कि पूर्व में उसने कलेक्टर सहित उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कर आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की थी पर अभी तक सहायता नहीं मिल पाई है।