ब्लॉक स्तरीय खेलकूद स्पर्धा
14 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन
विप्र फाउंडेशन की जिलास्तरीय बैठक आज
राजसिंह डूंगरपुर की पुण्यतिथि मनाई
सागवाड़ा. समर्थशिक्षा निकेतन मावि जेठाणा के 14 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। शारीरिक शिक्षक सुनील जोशी ने बताया कि जिलास्तर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टेबल टेनिस छात्रा में विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा। वहीं, बॉस्केट बॉल स्पर्धा में विद्यालय के छात्र द्वितीय स्थान पर रहे। विद्यालय के राकेश पाटीदार बास्केट बॉल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। वहीं, टेबल टेनिस में रोशनी बुनकर और झरना बुनकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई। संस्था प्रधान निलेश बुनकर और निदेशक अनीश पंड्या ने खिलाड़ियों और टीम प्रभारी को शुभकामनाएं दी।
¥æÁ ·ð¤ ·¤æØü·ý¤×
·¤ãUæ´ Ñ राप्राविगलियाणा âרÑसुबह10 बजे से