दुर्घटना में एक की मौत
सागवाड़ा| डूंगरपुरमार्ग पर स्टेट बैंक के सामने रविवार शाम को दुर्घटना में एक जने की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार धंबोला निवासी मुकेश (25)पुत्र हमजू वादी की दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसआई दौलत सिंह ने बताया कि मृतक किसी वाहन में सवार था या स्वयं वाहन चला रहा था। शव को मोर्चरी में रखा गया है।