- Hindi News
- सूरजगांव के साथ भीलूड़ी और खुमानपुर के ग्रामीण भी जुड़े
सूरजगांव के साथ भीलूड़ी और खुमानपुर के ग्रामीण भी जुड़े
सागवाड़ा| सूरजगांवको पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर उपखंड मुख्यालय पर ग्रामीणों का धरना चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। इधर, भीलूड़ी और खुमानपुर के ग्रामीण भी अपनी मांग को लेकर धरने में शामिल हुए। केवला डेंडोर ने बताया कि ग्रामीणों की मांग का सरकार ओर प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं देने पर आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन में भीलूडी और खुमानपुर के ग्रामीण भी सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर सूरज डोडियार, नरेंद्र चौबीसा, दिनेश चौबीसा, पन्नालाल डोडियार, गटूलाल कटारा सहित ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने मांगे पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल पर बैठने और सागवाड़ा गलियाकोट मार्ग पर खड़गदा मोरन नदी के पास चक्का जाम करने एवं न्यायालय की शरण लेने की चेतावनी दी। उधर भीलूड़ी को ग्राम पंचायत वगेरी में यथावत रखने की मांग को लेकर ग्रामीण उपखंड कार्यालय पर धरने पर रहे। खुमानपुर के ग्रामीणों द्वारा सोमवार को नगर में रैली निकाली जाएगी। मनोहर, भेमजी भाई, गीता पाटीदार ने रोष व्यक्त किया।