पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आध्यात्मिक ज्ञान से मिलती है शांति

आध्यात्मिक ज्ञान से मिलती है शांति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुनर्वासकॉलोनी के विमलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को वैज्ञानिक धर्माचार्य कनकनंदी महाराज की धर्मसभा हुई।

धर्माचार्य ने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान से अनुपम शांति मिलती है। आत्म ज्ञान के बिना जीव अनादिकाल से संसार में जन्म-मरण से असहनीय दुख भोगता रहता है। जिससे वह पुण्य और पाप के बंधन में बंधता रहता है। उन्होंने आत्म ज्ञान को प्राण वायु बताते हुए कहा कि इसके बिना कोई भी धार्मिक क्रिया नहीं हो सकती।

इस अवसर पर मुनि सुविज्ञसागर, आध्यात्मनंदी, आर्यिका सुवत्सलमति, क्षु. परागश्री, सुविक्षमति, आशा देवी, विजयलक्ष्मी, रेखा, वीणा, रंजना, मंजुला, जया, आनंदी, मधुबाला, जयश्री, मधु, खुशी, छवि, पराग और दर्शन सहित श्रद्धालु मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...