ट्रैक्टर की टक्कर से बालक की मौत
सागवाड़ा| गौरेश्वरऔर सूरजगांव के बीच ट्रैक्टर की टक्कर से एक बालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सालेड़ा निवासी बदा पुत्र कलजी घामोत मीणा ने रविवार को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र राकेश (15) शनिवार की रात करीब आठ बजे अपने मामा गढीर, चीखली निवासी मणिलाल पुत्र ज्योतिया बामणिया के साथ पैदल घर की तरफ रहा था। इस दौरान सामने से रहे ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद ट्रैक्टर भी पलट गया।