पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक आपके द्वार जनसुनवाई जेठाणा में

विधायक आपके द्वार जनसुनवाई जेठाणा में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। विधायकआपके द्वार जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को जेठाणा में होगी।

भाजपा के विधानसभा क्षेत्र प्रवक्ता मयंक शर्मा ने बताया कि विधायक अनिता कटारा की अनूठी पहल पर गांव के अटल सेवा केंद्र में सुबह 11 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सहित भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल, सागवाड़ा प्रधान रेखा रोत, गलियाकोट प्रधान सूर्या अहारी, जिला महामंत्री सुनील पंड्या, दीनदयाल सिंह चौहान, शांतिलाल पंड्या पार्टी पदाधिकारियों के आतिथ्य में होगा। जनसुनवाई के दौरान स्थानीय समस्याओं के साथ ही गांव के प्रमुख विकास कार्यों की सूची तैयार की जाएगी। जिनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। जनसुनवाई के बाद बूथ स्तर के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इसके बाद 16 को आरा, 17 को मांडव, 18 को पाड़वा, 19 दीवड़ा छोटा 23 को लीमड़ी के अटल सेवा केंद्रों में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक विधायक द्वारा जनसुनवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...