जनसंख्या अनुपात में आरक्षण के लिए धरना
डूंगरपुर| शिड्युलएरिया संघर्ष समिति का धरना रविवार को 456 वे दिन कलेक्ट्री के बाहर जारी रहा। धरने में सतीश कटारा, कमलेश रोत, धनेश्वर कटारा, हाजा कोटेड मौजूद थे। साबला.साबलातहसील कार्यालय पर धरना दिया गया। सोमालाल कोटेड, शंकरलाल कटारा मौजूद थे। 28 फरवरी को मंगलेश्वर महादेव मंदिर में राज्य अधिवेशन महारैली होगी।
सागवाड़ा.शिड्यूलएरिया संघर्ष समिति ने रविवार को तहसील कार्यालय के बाहर धरना दिया। लक्ष्मणलाल मकवाना ने बताया कि एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक सवर्ण को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने की मांग को लेकर धरना दिया गया। धरने को प्रदेशाध्यक्ष शंकरलाल कटारा, रतनलाल मीणा, लालशंकर डेंडोर ने भी संबोधित किया।