मॉडल स्कूल का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना
सागवाड़ा। स्वामीविवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। प्रिंसिपल लक्ष्मीकांत चौबीस ने बताया कि स्कूल का दल अहमदाबाद में साइंस सिटी, अक्षरधाम मंदिर, काकरिया जू पार्क सहित विभिन्न जगहों का भ्रमण करेगा। दल में प्रभारी धर्मेंद्र सुथार, भूपेंद्र सैनी, हर्षिता पंचाल, मनोज पंचाल, ओमप्रकाश जोशी शामिल हैं।
मॉडल स्कूल के दल को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना करते अतिथि।