अकबर मुस्लिम महासभा के जिलाध्यक्ष
सागवाड़ा| मुस्लिममहासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सैयद आलम ने मुस्लिम महासभा राजस्थान के संस्थापक युनुस शेख की अनुशंसा पर नगर के अकबर हुसैन शेख को देहात जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश सदस्य कलीम मोहम्मद ने शाहरुख शाहजान ने बताया कि अकबर को जिलाध्यक्ष बनाने पर आफताब एहमद, शेख राजू भाई बर्तनवाला, अफजल शेख, मजहर शेख, तारीक शेख, कालू भाई, हुसैनी घांची, अब्दुल रज्जाक, अब्दुल रहमान, फारूख लखारा सहित समुदाय के लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई।