पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्पदंश से तड़प रही थी युवती उदयपुर करना पड़ा रैफर

सर्पदंश से तड़प रही थी युवती उदयपुर करना पड़ा रैफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माड़ागांव की युवती को मंगलवार को सांप ने डस लिया था, जिससे उसकी हालत गंभीर होने पर उदयपुर रैफर कर दिया गया। इस मामले में युवती के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार को हंगामा किया था।

माड़ा निवासी सीमा (18 ) पुत्री थावरचंद लबाना की मंगलवार को अचानक हालत गंभीर होने पर परिजन उसे डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन इलाज में लापरवाही पर परिजनों ने हंगामा कर दिया था। इसके बाद पीएमओ के निर्देशन में डॉ. प्रताप परमार अन्य डॉक्टरों ने जांच की तो युवती को सांप द्वारा डसने का मामला सामने आया। इस पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हालत गंभीर होने पर मंगलवार रात को ही उसे उदयपुर अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। गौरतलब है कि युवती के परिजनों ने फिमेल मेडिकल वार्ड में नर्सिंगकर्मी पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था।

समयपर इलाज नहीं मिलने से सांप के डसने से हुई पांच मौतें

सांपके डसने के बाद समय पर इलाज नहीं मिलने से डूंगरपुर जिले में पांच मौते हो चुकी है। इसी माह सागवाड़ा क्षेत्र में एक युवक की मौत सांप के डसने से हुई। 22 अगस्त को बेड़सा निवासी रमीला हंगात (40) की मौत डूंगरपुर जिला अस्पताल में सर्पदंश के बाद समय पर इलाज नहीं मिलने से हो गई।

वहीं, 17 अगस्त को साबला धाणी वगलई निवासी जवाहर की मौत भी सर्पदंश से हुई थी। पिछले महिनों में शहर के इंडस्ट्रीयल एरिया में भी एक युवक की मौत हो चुकी है। इस साल जनवरी से लेकर अब तक जिले में दो दर्जन स्नेक बाइट की घटनाएं हुई है, जिसमें करीब एक दर्जन लोगों को डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसी तरह गांवों में आए दिन घटनाएं घटती रहती है।