- Hindi News
- 32 भैंसों से भरा ट्रक जब्त, तीन गिरफ्तार
32 भैंसों से भरा ट्रक जब्त, तीन गिरफ्तार
पुलिसने बुधवार सुबह 32 भैंस से भरा ट्रक पकड़ा। तीन लोगों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। ट्रक के अंदर पार्टीशन कर ठूंस-ठूंस कर भैंसे भरी गई थी, जिससे एक भैंस की मौत भी हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को बांसवाड़ा मार्ग से रहे संदिग्ध ट्रक को रोका तो उसमें दो पार्टीशन में भैंसे भरी पाई गई।इस पर ट्रक को थाने में लाकर देखा तो उसमें एक भैंस मरी हुई थी। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गांव हथिया मथुरा निवासी शोकत, बागथला किशनगढ़ निवासी निजामुद्दीन और मोहनुरा रामगढ़ अलवर निवासी उमर शेख को गिरफ्तार किया है। मामले में यह सामने आया है कि भैंसें गुजरात के झालोद से जयपुर ले जाई जा रही थी।
सूचना मिलने पर सागवाड़ा डिप्टी ब्रजराज सिंह चारण भी आसपुर पहुंचे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
आसपुर. ट्रक में पार्टीशन कर ठूंस-ठूंस कर भरी भैंसे।