पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर न्यूज। आसपुर

भास्कर न्यूज। आसपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज। आसपुर

भेरूकाचेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित चाईल्डलाइन परियोजना जो आसपुर ब्लाॅक में चलाई जा रही है। जिसके तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय, टोकवासा मे कला को बढावा देने फ्री सेवा चाइल्डलाइन 1098 की जागरूकता बढाने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से 10 तक के 50 छात्रों ने भाग लिया सभी छात्रों को पेंटिंग सामग्री भी ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी का स्वागत चाइल्डलाइन समन्वयक संदीप सिंह और विद्यालय के अध्यापक बाबूलाल कलासुआ ने किया।

कार्यक्रम कि अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी वेद प्रकाश मीणा ने कि एवं प्रथम स्थान विजेता भूपेंद्र बुनकर ने प्राप्त किया। इसको पुरस्कार के रूप ड्राइंग किट ट्राफी प्रदान किया गया द्वितिय तृतिय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभावान छात्रो को अध्यक्ष महोदय द्वारा पुरस्कार के रूप मे ड्राइंग किट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संदीप सिंह, शेरसिंह, कृष्ण कुमार, हेमराज डेंडोर एव विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।

विधिकसप्ताह के तहत हुई स्पर्धा

सागवाड़ा।राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय भासोर में विधिक सप्ताह के तहत कई स्पर्धाएं हुईं। इस पर प्रभारी ओम प्रकाश भट्ट ने बताया कि विधिक सप्ताह के तहत पोस्टर, निबंध और वाद विवाद स्पर्धा हुई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। जिसके 10 ट्री गार्ड अनिल सुथार सागवाड़ा की ओर से दिए गए। संस्था प्रधान प्रकाश उपाध्याय ने सुथार के सहयोग पर आभार जताया।