सागवाड़ा में विश्वकर्मा जयंती मनाई
सागवाड़ा। बिजलीनिगम के श्रमिक संघ ने कार्यालय परिसर में बुधवार को विश्वकर्मा जयंती मनाई। भारतीय मजदूर संघ के जिला संयुक्त महामंत्री जितेन्द्र भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्ष एईएन कमलेश्वर जैन ने की जबकि विशिष्ठ अतिथि पार्षद बलभद्र निमा और प्रदेश मंत्री भगवान लाल सेवक थे। संघ के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चना की। इस अवसर पर हसमुख गुप्ता, मनोज जोशी, दिनेश उपाध्याय, मुकेश साल्वी, ओमप्रकाश, अशोक बुनकर, विक्रम सिंह, प्रशांत भावसार मौजूद थे।