राशिसं सियाराम की बैठक आयोजित
सागवाड़ा। राजस्थानशिक्षक संघ सियाराम की बैठक गमलेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार शाम को आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अशोक शर्मा थे। अध्यक्षता प्रदेश संयुक्त मंत्री मोहित त्रिवेदी ने की। विशिष्ठ अतिथि संभाग संगठन मंत्री लोकेश भट्ट, जिलाध्यक्ष मनोज पंड्या जिला मंत्री सुभाष चन्द्र भट्ट थे। स्वागत भाषण ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय ने दिया। बैठक में सागवाड़ा बीईईओ भेमजी खांट के विरूद्ध संगठन को प्राप्त पत्रावलियों संबंधी चर्चा की गई। बैठक में अमर सिंह चौहान, कमलाशंकर सुथार, हितेंद्र भट्ट, मदन मेहता, दिनेश मोची, अशोक मेहता, रमेश पारगी, देवचंद खराड़ी, जयेश कुमार आदि सभी मौजूद थे