- Hindi News
- उपचुनावों में भाजपा की हार गिरती विश्वसनियता का प्रतीक
उपचुनावों में भाजपा की हार गिरती विश्वसनियता का प्रतीक
सागवाड़ा। राजस्थानमें चार सीटों पर हुए उप चुनाव में कांग्रेस को चार में तीन सीटे प्राप्त होना भाजपा की गिरती विश्वसनियता का प्रतीक है। पूर्व मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दिनेश खोडनिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कांग्रेस को तीन सींटे मिलने को झूठ पर सच्चाई की जीत बताते हुए कहा कि सारे उपचुनावों में भाजपा की देश भर में हार से यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा ने चुनावों में झूठे वादे कर सत्ता हासिल की थी उनके झूठ का पता चलने पर जनता ने इसे नकार दिया है।