पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाग्वर महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता

वाग्वर महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाग्वर कन्या महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में हिंदी भाषा राष्ट्र के विकास में सहायक है विषय पर महाविद्यालय के करीब 50 विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ने हिंदी दिवस की उपयोगिता बताते हुए हिंदी भाषा को राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक बताया। निर्णायक योगेश व्यास और प्रदीप जोशी द्वारा प्रतियोगिता में श्रेष्ट रही छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के निदेशक विनोद जैन की स्वरचित पुस्तक मुक्तक के झरने और श्रीफल अतिथियों को भेंट किए। संचालन दीनबंधु ठाकोर ने किया आभार कविता जैन ने माना।

विधिकसेवा दिवस पर हुई प्रतियोगिताएं : डूंगरपुर. श्रीनाथपब्लिक उमावि में विधिक सेवा दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य हिरालाल शाह, प्रबंधक देवश्री दीक्षित के सानिध्य में निबंध, वाद-विवाद, पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें कई बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक हर्षवर्धन जैन, छोटालाल नायक, मणिका परमार, मोनिका चौबीसा, निशा गोठलकर, ज्योति डामोर मौजूद थे। संचालन वीना पुरोहित ने किया।

राज नोबल्स डिग्री कॉलेज में हिन्दी दिवस पखवाड़ा के तहत निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिन्दी भाषा की प्रासंगिकता विषयक निबंध स्पर्धा में विद्यार्थियों ने भाग लिया। सुबोधकांत नायक ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम अंजना बरंडा, द्वितीय प्रवीण रोत तृतीय करणसिंह राव रहे। निर्णायक मेघा शर्मा, लोचन जोशी सलमा खान रहे।

कॉलेज में स्पर्धा, छात्राओं ने विचार रखे

सागवाड़ा. वाग्वर कन्या महाविद्यालय में वाद विवाद स्पर्धा में प्रस्तुति देती छात्रा।

सागवाड़ा. वाग्वर कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में मौजूद छात्राएं।