पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शब्दों के सारथियों का बाहुमान

शब्दों के सारथियों का बाहुमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र योगिंद्रगिरि में रविवार को क्षुल्लक अतुल्यसागर महाराज के सान्निध्य में धार्मिक श्रीफल परिवार ट्रस्ट की ओर से श्रीफल पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सृजन शिल्पियों-पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जैन समाज के शिक्षकों का सम्मान किया गया। समारोह के आरंभ में आचार्य शांतिसागर धर्मसभा मंडप में क्षुल्लक अतुल्य सागर महाराज, श्रीफल परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खोड़निया और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। अध्यक्षता विधायक अनिता कटारा ने की। विशिष्ट अतिथि हुमड़ जैन समाज के अध्यक्ष मोहनलाल पिंडारमिया थे। इससे पूर्व धार्मिक श्रीफल परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष खोड़निया ने स्वागत संबोधन दिया। मंगलाचर पं. कीर्ति जैन ने किया। कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों का फेंसी ड्रेस प्रदर्शन हुआ। अतिथियों द्वारा श्रीफल पत्रिका विमोचन किया गया।

सागवाड़ा. अतिशय क्षेत्र पर मां पद्मावती की गोद भराई करते श्रद्धालु।

सागवाड़ा. रविवार को कार्यक्रम में के दौरान पत्रकार को सम्मानित करते अतिथि।

यह भी रहा खास

इनका हुआ सम्मान

भगवानबाहुबली श्रवणबेलगोला की प्रतिमा की स्थापना के 1030 वर्ष पूर्ण होने पर 2011 में आरंभ श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार जयपुर के अनिल लोढ़ा को दिया गया। स्वस्तिश्री क्षुल्लक अतुल्यसागर की 29वीं जन्म जयंती से आरंभ श्रीफल पुरस्कार दूरदर्शन राजस्थान के पत्रकार वीरेन्द्र परिहार को दिया। श्रीफल सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार भक्ति सारगिया और विश्वास सारगिया बांसवाड़ा को दिया गया। समारोह में पत्रकार अमरीश त्यागी, अखिलेश पंड्या, हेमराज जोशी और चंद्रकांत भट्ट का अभिनंदन-पत्र, स्मृति चिह्न, शॉल, श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के जिनेश जैन को भी सम्मानित किया गया।

सभा मंडप का उदघाटन

दिगंबरजैन अतिशय क्षेत्र योगिंद्रगिरि पर नवनिर्मित बसंतलाल सूर्यकांतादेवी सभा मंडप का उदघाटन क्षुल्लक अतुल्यसागर महाराज के सानिध्य में विधायक अनिता कटारा, जिनेश जैन, अनिल लोढा, वीरेंद्र परिहार तथा बसंतलाल दोषी परिवार ने किया।

मां पद्मावती की गोद भराई

सागवाड़ा. श्रीफल पुरस्कार समारोह से पूर्व महाराजश्री के सानिध्य में मां पद्मावती की गोद भराई के विधान का आयोजन हुआ। उषा खोड़निया, सीमा जैन, प्रेरण