पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीमलवाड़ा में खंड स्तरीय प्रतियोगिता कल

सीमलवाड़ा में खंड स्तरीय प्रतियोगिता कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एथलेटिक्स प्रतियोगिता कल से

साधारण सभा की बैठक स्थगित

सूरजगांव को पंचायत बनाने की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

सीमलवाड़ा| विधिकसेवा दिवस 2014 के अवसर पर छात्रों में विधिक जागृति के क्रम में पोस्टर, पेंटिग, वाद-विवाद एवं निबंध-लेखन प्रतियोगिता स्कूल स्तर पर आयोजित होगी। यह जानकारी प्रधानाचार्य आबूलाल मनात ने दी हैं।

सागवाड़ा. तहसीलदार को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीण।

भास्कर न्यूज| सागवाड़ा

पंचायतपुनर्गठन में सूरजगांव को पंचायत बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने तहसीलदार बीएल सुथार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

दीवड़ा छोटा के उप सरपंच राजेश पटेल के नेतृत्व में करीब 40 ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पंचायतों के पुनर्गठन में जनहित को छोड़ कर राजहित का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत के माप दंड को पुरा नहीं करने पर भी पंचायत बनाया गया है। सूरजगांव को मुख्यालय से वंचित रख लीमड़ी को मुख्यालय बनाए जाने से खफा हुए ग्रामीणों 29 सितम्बर तक भूख हड़ताल करने एवं इसके बाद मांग पूरी नहीं होने पर सागवाड़ा- गलियाकोट मार्ग पर खडग़दा के पास मोरन नदी के तट पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर धना रोत, भाणा रोत, नानुराम, धुला रोत, राजेन्द्र कटारा, रामजी, आपूलाल कटारा, मोहनलाल रोत, देवीलाल डोडियार, हुरमा रोत, भेमजी रोत, मणीलाल, राहुल खांट, कांतिलाल मौजूद थे।

येबैठे भूख हड़ताल पर

उपसरपंच राजेश कटारा, केवला डेंडोर, सूरज डोडियार नरेन्द्र चौबीसा 29 सितम्बर तक भूख हड़ताल करेंगे।