पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोना स्टैंडर्ड 550, चांदी 100 रु. चढ़ी

सोना स्टैंडर्ड 550, चांदी 100 रु. चढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्ल्ड गोल्ड कौंसिल (डब्ल्यूजीसी) का मानना है कि इस साल की समाप्ति सोने की मांग में बढ़ोतरी के साथ होगी। इस साल की पहली छमाही में सोने की मांग में गिरावट देखी गई थी। डब्ल्यूजीसी के निदेशक (ज्वैलरी) विपिन शर्मा के अनुसार साल की पहली छमाही काफी चुनौतीपूर्ण रही। जनवरी से जून माह में सोने की मांग पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 14 फीसदी कम रही। उनका मानना है कि यह अल्प कालीन प्रवृति मानी जा सकती है। दीर्घकालीन ट्रेंड के हिसाब से फंडामेंटल्स काफी मजबूत हैं। अभी फेस्टिव सीजन की मांग बनी हुई है और वैवाहिक सीजन भी आने वाला है, ऐसे में हमारा आकलन है कि भारतीय बाजार में इस बार मांग 850 टन से 950 टन के बीच रहेगी। उनकी राय में वैवाहिक सेगमेंट का योगदान सोने की कुल मांग में 50% का बैठता है। चीन और भारत में सोने की मांग के बारे में शर्मा ने कहा कि भारत जहां सोने की खपत का बड़ा और मजबूत मार्केट है वहीं चीन की आर्थिक ग्रोथ को देखते हुए उसे बढ़ता हुआ बाजार कहा जा सकता है। दोनों ही देश दुनिया में सोने की खपत में काफी बढ़ा योगदान रखते हैं। सकल वैश्विक मांग का 55-56 फीसदी इन्हीं दोनों देशों से आता है।



युवाओं पर नजर

शर्मा ने कहा कि युवा वर्ग हमारा तेजी से बढ़ता ग्राहक आधार है। कौंसिल ने फेसबुक और ट्विटर पर युवा वर्ग को आकर्षित करने के लिए लव गोल्ड नामक पहल की है।