पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऊर्जा मंत्रीजी हमारी भी सुनो! बिजली को लेकर लोग परेशान

ऊर्जा मंत्रीजी हमारी भी सुनो! बिजली को लेकर लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊर्जामंत्रीपुष्पेंद्रसिंह रविवार को अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिले के वागदरी गांव में आएंगे। जहां पर राजस्थान सरकार के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, जल संसाधन मंत्री किरण माहेश्वरी भी अतिथि होंगे। ऐसे में जिले में बिजली के क्षेत्र में विकास के लिए कई योजनाओं में वित्तीय स्वीकृति की उम्मीद है। वहीं, कई सुस्त प्रोजेक्ट में मंत्री की पहल हो जाए तो तय समय में कार्यों को पूर्ण किया जा सकता है।

जरूरत: 1

सीमलवाड़ा132 केवी ग्रिड स्टेशन में शीघ्रता

जिलामुख्यालय से 50 किमी दूर सीमलवाड़ा क्षेत्र की बिजली सप्लाई व्यवस्था में सुधार के तहत पिछले वर्ष 132 केवी ग्रिड स्टेशन की वित्तीय स्वीकृति मिली थी। जिसके बाद से आज तक सिर्फ सागवाड़ा से सीमलवाड़ा लाइन पर ही काम चल रहा है। इसके अलावा किसी भी प्रकार का कोई कार्य नहीं हुआ है। इस सुस्त कार्य के चलते आने वाले पांच वर्ष में भी 132 केवी जीएसएस नहीं बन सकेगा। इस परिस्थिति में ऊर्जा मंत्रीजी पहल करें तो सीमलवाड़ा में 132 केवी ग्रिड स्टेशन का कार्य जल्दी पूरा किया जा सकता है।

लाभ: 132केवी का कार्य पूरा होने पर 60 किमी में फैले इस क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। वहीं, गुजरात के समीप का क्षेत्र होने के कारण यहां पर औद्योगिक कृषि विकास में वृद्धि होगी। बिजली मिलने के बाद क्षेत्र की कई बीघा असिंचित भूमि पर भी किसान फसल ले सकेंगे।

जरूरत: 2

जिलामुख्यालय पर 220 केवी ग्रिड स्टेशन

सबसेबड़ी आवश्यकता डूंगरपुर शहर में 220 केवी ग्रिड स्टेशन बनाए जाने की है। इसको लेकर दस वर्ष से डिमांड भी की जा रही है। विद्युत प्रसार लिमिटेड ने इसके लिए जिला प्रशासन से 220 केवी ग्रिड स्टेशन की जमीन भी ले रखी है। अब सिर्फ इस जमीन के आधार पर तैयार प्रस्ताव पर वित्तीय स्वीकृति की आवश्यकता है, जो गजेंद्रसिंह खींवसर की पहल पर ही पूरा हो सकता है।

लाभ:डूंगरपुर132, सीमलवाड़ा निर्माणाधीन 132, बिछीवाड़ा प्रस्तावित 132 तथा खेरवाड़ा 132 केवी की बिजली सप्लाई में सुधार होगा। साथ ही इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग, कम वॉल्टेज के मामले में लाभ मिलेगा। नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने की संभावना भी बनेगी।

जरूरत: 3

बिछीवाड़ाऔर चीतरी में 132 केवी ग्रिड स्टेशन

जिलेमें विद्युत लोड को कम करने के लिए चीतरी तथा बिछीवाड़ा में 132 केवी ग्रिड स्ट