मारपीट के आरोपी चालक गिरफ्तार
सागवाड़ा. शुक्रवारदेर रात को लापरवाही से कार चलाकर तीन जनों को टक्कर मार कर घायल करने शांति भंग के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को हमीरगढ़ थाना सराड़ा निवासी जगत सिंह पुत्र नाथु सिंह राजपूत ने लापरवाही से कार चलाते हुए पोल का कोठा पर तीन जनों को टक्कर मार दी थी। जिससे भावसारवाड़ा सागवाड़ा निवासी मुरलीधर पुत्र हुकुमचंद भावसार, चंद्रकांत पुत्र शंकरलाल भावसार गणेशलाल पुत्र शंकरलाल भावसार घायल हो गए थे। इसके बाद घटना स्थल पर लोगों को डरा धमका कर शांति भंग के आरोप में सागवाड़ा निवासी राजु पुत्र अशोक पंचाल, गढी नवलसिंह थाना दोवड़ा निवासी कान सिंह पुत्र शंभू सिंह छत्तर सिंह पुत्र देवी सिंह को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया जहां से चारों को दस दस हजार रुपए के जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात को हुई दुर्घटना में बुरी तरह से घायल मुरलीधर भावसार को प्राथमिक उपचार के बाद रात को ही उदयपुर रेफर कर दिया गया था जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं चंद्रकांत भावसार का उपचार सागवाड़ा अस्पताल में जारी है।