रंगथौर में विवाहिता झुलसी
सागवाड़ा. रंगथौरनिवासी एक विवाहिता शनिवार को अपने घर में झुलस गई जिसे सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सरस्वती(21) प|ी वेलजी रोत अपने घर में चिमनी गिरने से झुलस गई। करीब 90 फीसदी झुलसी हालत में उसे पायलेट पुष्पेंद्र सिंह ईएमटी धर्मेश द्विवेदी द्वारा 108 की सहायता से सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने से प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर किया। जानकारी मिलने पर सीआई मनीष चारण अस्पताल पहुंचे एवं घटना की जानकारी लेने के बाद तहसीलदार बीएल सुथार को घटना की जानकारी दी। तहसीलदार ने अस्पताल पहुंच कर विवाहिता के बयान लिए जिसमें उसने चिमनी गिरने से झुलसना बताया। विवाहिता का पीहर पुनाली के पास बटीकडा में है। उसकी शादी करीब चार वर्ष हुई थी और एक साल का बच्चा भी है।