पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागवाड़ा में स्नानागार शुरू कराने की दरकार

सागवाड़ा में स्नानागार शुरू कराने की दरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा. नगरक्षेत्र में मसानिया तालाब के पास बनाए गए स्नानागार को शुरू कराने की नगरवासियों ने मांग की है। मसानिया तालाब के किनारे महिलाओं के स्नान की सुविधा के लिए सांसद मद से स्नानघर तैयार कराया गया था। जिसका उपयोग नहीं हो रहा है।

यह अब खंडहर बन चुका है। पूर्व में मसानिया तालाब के किनारे सांसद मद से करीब 5 लाख रूपए की लागत से स्नानागार बनवाए गए थे। जिसके निर्माण को करीब 10 वर्ष से भी ज्यादा समय हो जाने के बाद भी इसे जनता के लिए उपलब्ध नहीं किया गया है और इसकी देखभाल भी किसी संस्था द्वारा नहीं की जा रही है। ऐसे में स्नानघर खंडहर हो रहा है और लोग यहां गंदगी फैला रहे है। स्नानागार में जंगली झाडिय़ां उग आई है। वहीं असामाजिक तत्वों द्वारा इसे नुकसान पहुंचाया जा रहा है। नगर प्रशासन यहां लगे दरवाजे बद कर इसकी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित नहीं है ऐसे में सरकारी धन का सरासर दुरुपयोग होने के साथ ही स्नानागार नकारा साबित हो रहा है।

सागवाड़ा. मसानिया तालाब के पास नकारा और अधूरे पड़े स्नानागार।