पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताजिए के जुलूस में युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

ताजिए के जुलूस में युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुस्लिमसमुदाय द्वारा नगर में शनिवार को मन्नती ताजिए का जुलूस निकाला गया। ढोल नगाड़ों के साथ मस्जिद चौक से निकाले गए ताजियों के जुलूस में युवाओं ने हैरत अंगेज अखाड़ों का प्रदर्शन किया।

दिन भर चले जुलूस के दौरान मन्नती ताजिए को समुदाय के युवा अपने कंधे पर उठा कर चल रहे थे। ताजिए को लेकर बच्चों बुजूर्गो में खासा उत्साह बना हुआ था। लोबान के धूप से पूरा वातावरण सुवासित हो रहा था। मुस्लिम समाज सहित सभी समाज के लोगों ने जगह जगह पर नारियल फूल माला चढ़ा कर ताजिए की जियारत की। जुलूस पोल का कोठा होते हुए मांडवी चौक पहुंचा जहां समाज के युवाओं द्वारा हैरत अंगेज करतबों का प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद जुलूस पाश्र्वनाथ चौक, सोनिया चौक, शुक्लवाड़ा, सलाटवाडा, भावसारवाड़ा, मोचीवाड़ा होते हुए वापस मस्जिद चौक पहुंचा जहां अखाड़ा प्रदर्शन हुआ। इसके बाद जुलूस मसानिया तालाब पहुंचा जहां ताजियों को मसानिया तालाब के पास करबला पर ठंडे किए गए।

सागवाड़ा . कस्बे में शनिवार को निकाले गए मन्नती ताजिए में हैरतअंगेज करतब दिखाते मुस्लिम समाज के युवक।