काढ़ा वितरण शिविर में लगी लोगों की भीड़
प्राथमिकस्वास्थ्य केंद्र पर स्वाइन फ्लू अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग की ओर से बुधवार को काढ़ा वितरण शिविर लगा। डॉ. विमलेश पंड्या, डॉ. महेंद्र सिंह जाखड़, डॉ. मुकेश मंगल, अनिल पंचौली के निर्देशन में करीब 4 हजार 323 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। वहीं इधर जोगपुर में राजकीय आयुर्वेद औषधालय में डॉ. विजयकुमार जोशी के निर्देशन में करीब 21 सौ लोगों ने काढे का सेवन किया। साथ ही स्वाइन फ्लू अन्य मौसमी बीमारियों के बारे में बताते हुए लक्षण बचाव के उपायों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। इस दौरान उप प्रधान मानशंकर पाटीदार, सरपंच वरसेंग भाई, उप संरपंच पंकज सुथार, दिनेश पाटीदार आदि ने सहयोग किया।
सागवाड़ा। नगर के पुनर्वास कॉलोनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वाइन फ्लू अन्य मौसमी बीामरियों से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बुधवार को काढ़ा वितरण हुआ। चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीरीन महजबीन ने बताया कि शिविर में करीब 1503 लोगों ने काढ़े का सेवन किया। शिविर में पीएचसी स्टॅाफ सहित जशोदा, शिवकुमारी, तुलसी, सुनिता, हाजिया, भाविन, कचरी, कलावती सविता सीता आदि ने सहयोग किया। मांडव में प्रभारी डॉ. कृष्णकांत पंड्या के नेतृत्व में कंपाउडर लालशंकर रोत, मणीलाल डामोर, हरीश पारगी, शंकर, भीमजी, विष्णुप्रसाद दलपतराम पाटीदार द्वारा काढा वितरित किया गया। जिसमें आठ स्कूल के विद्यार्थियों करीब 35सौ ग्रामीणों ने काढा पिया।
बार एसोसिएशन की ओर से काढा वितरण आज : बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष निखिल सोमपुरा ने बताया कि गुरूवार को सेवा भारती बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में नगर के नागेंद्र सिंह पार्क के बाहर सुबह साढे दस बजे से आयुर्वेदिक काढे का वितरण किया जाएगा।
भेमई.ग्रामपंचायत झौसवी में राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में 2700 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। डॉ. बाबूलाल शर्मा ने बताया कि कंपाउंडर लक्ष्मणलाल खांट, सुरेशचंद्र डेंडोर ने सहयोग किया।
पीठ.पीठआयुर्वेदिक अस्पताल में दो दिवसीय शिविर में अब तक 2055 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। डॉ. भातानंदसिंह, डॉ. रामदास वैष्णव, चंद्रवीरसिंह चौहान, बाबूलाल डामोर, दीपक कुमार ननोमा ने सेवाएं दी।