- Hindi News
- जनप्रतिनिधियों ने संभाला कामकाज, विकास कार्यों का दिया भरोसा
जनप्रतिनिधियों ने संभाला कामकाज, विकास कार्यों का दिया भरोसा
डूंगरपुर। माधवलालवरहात ने बुधवार सुबह जिला प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचे वरहात ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन को ढाणी ढाणी पहुंचाने का संदेश दिया। उनके जिला परिषद पहुंचने से पहले ही सिटी ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समर्थक कलेक्ट्री कैंपस में जमा थे।
सीईओ परशुराम धानका ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। एडीएम अशोक कुमार ने बधाई दी। उपजिला प्रमुख मणिलाल चावला, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, गजेंद्रसिंह, दौलतसिंह राठौड़, शंकरसिंह सोलंकी, गुरुप्रसाद पटेल, सभापति सुशीला भील, विधायक सुशील कटारा, देवेंद्र कटारा, अनिता कटारा, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष केके गुप्ता, प्रभु पंड्या, सुदर्शन जैन, प्रकाश पंचाल, मुकेश पंड्या, राजीव चौबीसा, दीनदयालसिंह, हरिनारायणसिंह चौहान, पंकज जैन, ग्राम सेवक संघ के श्यामसुंदर पाटीदार के नेतृत्व में भी जिला प्रमुख वरहात का अभिनंदन किया। कांग्रेस की ओर से पूर्व उपजिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार ने भी नए जिला प्रमुख उपप्रमुख का अभिनंदन किया।
येबताई प्राथमिकताएं
वरहातने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छता मिशन पूरे विश्व में छाप छोड़ रहा है। डूंगरपुर जिले में भी इसे ढाणी ढाणी, घर-घर तक पहुंचाएंगे। कई योजनाएं जो अब तक लोगों तक नहीं पहुंची, उनकी समीक्षा होगी। इस पर विचार होगा कि कैसे टेल तक इसे पहुंचाएं। बालश्रम को लेकर गंभीरता बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि बालश्रम के लिए पहले ही कार्य हो रहा है, लेकिन अब इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाएगा। सर्वे करेंगे कि आखिर कौन से परिवार किस मजबूरी में बाल श्रम पलायन से जुड़े हैं। साथ ही शिक्षा से जोड़कर उन बच्चों परिवारों को मुख्यधारा में लाने का टास्क प्राथमिक होगा।
फलोजमें स्वच्छता का संदेश
गणेशपुर. फलोजमें पंचायत सदस्यों ने स्वच्छता की अलख जगाई। सरपंच गीता देवी कटारा ने पदभार ग्रहण करने के बाद गांव में सफाई अभियान शुरू किया। उपसरपंच वीरमल परमार, नवल देवी पटेल, रेखा, राधा, गंगा, मंजूला, कांतिलाल, शंकरलाल कटारा, प्रेमशंकर पटेल, मणीलाल यादव, भंवरलाल, शंकर, अशोक, रमेश परमार मौजूद थे। इसी तरह गणेशपुर में सरपंच सुरता भगोरा उपसरपंच प्रेम पाटीदार सहित वार्ड पंचों ने शपथ ग्रहण के बाद गांव में सफाई अभियान की शुरूआत की। सचिव मंजू कटारा, रामजी पाटीदार, मानजी पाटीदार, पूर्व सरपंच जयंतीलाल मौजूद थे।
प्रधानरेखा रोत आज ग्रहण करेंगी पदभार : सागवाड़ा.पंचायत समिति से नवनिर्वाचित प्रधान रेखा रोत गुरूवार को सुबह 9.30 बजे पदभार ग्रहण करेंगी। इस दौरान विधायक अनिता कटारा, नवनियुक्त पंचायत समिति सदस्य सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
ग्रामपंचायतों में सरपंचों ने संभाला पदभार
सागवाड़ा।ग्राम पंचायत गोवाडी में नवनिर्वाचित सरपंच और वार्ड पंचों ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। सचिव दिनेश भट्ट ने स्वागत उद्बोधन दिया। जिसके बाद ग्रामिणों द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया। सरपंच चंदा देवी सरपोटा, उपसरपंच तखतसिंह सोलंकी, वार्ड पंच कंकु देवी कटारा, थावरिया डामोर, वर्षा देवी भट्ट, शांतिलाल डेंडोर, मोहनलाल डेंडोर, संगीता खराड़ी, सूरज अहारी, अमृत देवी सरपोटा, रंजना देवी सुथार, कमलेश पाटीदार, ईश्वर पाटीदार जयश्री पाटीदार ने पंचायत में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच ईश्वरलाल सरपोटा, पंचायत समिति सदस्य पुष्पा सरपोटा, लालशंकर पाटीदार, नगजी पाटीदार, भगवान पाटीदार, अशोक पाटीदार, विमलकांत भट्ट, भैरोसिंह राव, गवरा भाई, लक्ष्मणलाल, तेजकिरण भट्ट, अफताप शेख, हाफिज खान, ज्योतिर्मय शर्मा, पंकज सुथार, नवनीत भट्ट, कमलेश सरपोटा, सुभाष भट्ट, भगवती पाटीदार, सुखलाल पाटीदार, राजेन्द्र मोड पटेल, दिनेश पाटीदार, मानजी पाटीदार, मेघराज गोस्वामी, मोहित सिंह राव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
यहां प|ी ने पति को सरपंच पद का चार्ज संभलाया : घोटाद ग्राम पंचायत में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच प्रकाश डेंडोर ने अपनी प|ी पूर्व सरपंच शांती देवी से सरपंच का चार्ज लिया। सरपंच का पदभार लेने के बाद सबसे पहला कार्य गांव के नवीन लऊवोत की पुत्री के एक साल पूरा करने पर मिलनी वाली सहायता राशि के चेक पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान नवनिर्वाचित उपसरपंच कांतिलाल पाटीदार, वार्ड पंच, सचिव भूपेंद्र रावत सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
गलियाकोट। ग्राम पंचायत गलियाकोट में बुधवार को सरपंच वीणा देवी सरपोटा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उप संरपंच हारूनशेख, सचिव नरेंद्रसिंह, रेखा, दीपक, वार्ड पंच खोजेम धाकड़, हीरालाल भोई, मुकेश मोर, रमीला बाई, कुरीबाई, वालेग भाई, गुफ राना शेख, सईदा बेन कुरी सहित ग्रामीण उपस्थि थे।
नवनिर्वाचितजनप्रतिनिधियों का स्वागत 16 को
डूंगरपुर.जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या की अध्यक्षता में बैठक 16 फरवरी को सुबह 11 बजे होगी। महामंत्री सुखदेव यादव ने बताया कि बैठक में नवनिर्वाचित पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों का स्वागत और कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर चर्चा होगी।
डूंगरपुर. कार्यभार संभाने के बाद भाजपा नेताओं के साथ जिला प्रमुख माधवलाल वरहात।