- Hindi News
- नेहरु युवा केंद्र का प्रशिक्षण शुरू, युवाओं को लक्ष्य के प्राप्त करने का किया आह्वान
नेहरु युवा केंद्र का प्रशिक्षण शुरू, युवाओं को लक्ष्य के प्राप्त करने का किया आह्वान
सागवाड़ा। नेहरुयुवा केंद्र सागवाड़ा की ओर से युवा नेतृत्व एवं समुदाय विकास प्रशिक्षण बुधवार को सामुदायिक भवन में हुआ। शुभारंभ नपा अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला व्याख्याता संघ के अध्यक्ष डायालाल पाटीदार ने युवाओं को अपने लक्ष्य को आत्मविश्वास के साथ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गणेशलाल मेघवंशी, नरेश यादव, नाथूलाल डेंडोर मौजूद रह।