- Hindi News
- ऋण वसूली करने आई टीम ने ढोल बजाकर कर की कार्रवाई
ऋण वसूली करने आई टीम ने ढोल बजाकर कर की कार्रवाई
सागवाड़ा। बुधवारको ओबरी कस्बे आसपास गांवों में लोगों से बकाया ऋण वसूलने आई बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम ने ढोल बजवाकर ऋण वसूली की सख्त कार्रवाई की। शाखा प्रबंधक बीके रेड्डी के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत सहायक प्रबंधक विजय मुंडेल, सागवाड़ा कोर्ट के एसीजेएम मनोजकुमार जेमन, सागवाड़ा पुलिस थाने से सूरजमल बैंक दफ्तरी छगनलाल मेघवाल की टीम ने प्रीलिटिंग में लगाए गए प्रार्थना पत्रों के नोटिस पर 23 ऋणियों के घर जाकर ढोली से ढोल बजवाकर बैंक नोटिस ऋणियों को थमाए और वसूली की सख्त कार्रवाई की। सहायक प्रबंधक विजय मुंडेल ने बताया कि वसूली के दो दिवसीय अभियान के तहत फावटा, ओबरी, बोरखेड़, पारड़ा मेहता, पीपलागूंज, पाड़लिया, गड़ा वेजणिया, छाणी, डेचा, बिलिया बडग़ामा गांव में बैंक की बकाया रूपए करीब तेरह लाख में से बीस फीसदी राशि की वसूली की।