पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गामड़ा ब्राह्मणिया में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

गामड़ा ब्राह्मणिया में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। बीतीरात को उपखंड क्षेत्र के गामड़ा ब्राह्मणिया में कलेक्टर इंद्रजीतसिंह की रात्रि चौपाल हुई। चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी परिवेदनाएं जानी। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कराने, बीपीएल के पात्र लोगों को सूची में सम्मिलित कराने, गांव में सौर ऊर्जा की स्ट्रीट लाइटों को लगवाने और सुअरों से फसलों को हो रहे नुकसान से बचाव करवाने की मांग की। चौपाल में उपखंड अधिकारी करतारसिंह, टीएडी परियोजना अधिकारी बीएल वर्मा, विकास अधिकारी नरेंद्रसिंह मौजूद थे। ग्रामीणों ने गांव में 20 वर्ष पूर्व बनी पेयजलापूर्ति की क्षतिग्रस्त टंकी के स्थान पर नवीन टंकी बनाए जाने की मांग की। प्रावि प्रजापत फला के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय भूमि का सीमांकन कराने, अतिक्रमण हटाने एवं खेल मैदान आवंटित कराने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। जिस पर कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी सागवाड़ा को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सूरजगांव से भी पहुंचे ग्रामीण

सूरजगांवसे भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इसमें देवीलाल पटेल, तुलसीराम, महेश शर्मा, दिनेश चौबीसा, राजेश कलाल पन्नालाल आदि के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पंचायत पुनर्गठन के तहत सूरजगांव को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने के स्थान पर लिमड़ी को मुख्यालय बनाने का विरोध किया।

सागवाड़ा. ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते कलेक्टर इंद्रजीत सिंह।