पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदत डालने से सफल होगा स्वचछता अभियान

आदत डालने से सफल होगा स्वचछता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। नगरके महिपाल खेल मैदान में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यशाला हुई।

इसमें विधायक अनिता कटारा ने कहा कि कार्यशाला का औचित्य तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक नागरिक यह ठान ले कि वे सार्वजनिक जगह को भी उतना ही स्वच्छ रखेंगे जितना अपने घर को साफ रखते हैं। विधायक ने प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक को गंदगी करने वालों को रोकने और टोकने की सलाह देते हुए सफाई के प्रति जागरूक रहने और नजरअंदाज करने की आदत छोड़ने के लिए कहा। विधायक ने कार्यशाला में कुछ खाली कुर्सियां देखकर चिंता भी जताई। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। स्वागत उद्बोधन देते हुए सीईओ परशुराम धानका ने स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी दी। पूर्व मंत्री कनकमल कटारा ने अच्छे कार्य में राजनीति नहीं करने की अपील की। कटारा ने कहा कि जिसके घर में शौचालय नहीं होगा वे पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। ऐसे में स्वच्छ भारत अभियान का आधा काम सरकार ने पहले ही कर दिया है। उसे अमल में लाने की आवश्यकता है।

पूर्व मंत्री ने सभी विभागों को साथ मिलकर काम करने की सलाह देते हुए कहा कि आपसी तालमेल से कई सार्वजनिक समस्याओं का हल निकाला जा सकता है। कलेक्टर ने अभियान के तहत रूपारू डूंगरपुर की पांचवी कार्यशाला होने की जानकारी देते हुए आम लोगों से इसमें प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। कार्यशाला को वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरसिंह सोलंकी, जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत, नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी ने भी संबोधित किया।

इससे पूर्व तबस्सुम और दल द्वारा ईश वंदना कर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। पूर्व प्रधान शंकरलाल डेचा, जयप्रकाश पारगी, खेमचंद डेंडोर, सुरेश जोशी, नवनीत, आराधना देवी, हुकाभाई डामोर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वागड़ के ख्यात कवि जनार्दन जलज और सुरेश सरगम ने वागड़ी गीत के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं, पर्यावरण प्रेमी समाजसेवी देवराम ने भी भजनों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। घर में शौचालय बनवाने पर आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। अंत में सभी को विधायक कटारा ने शपथ दिलाई। संचालन वैभव पाठक और भूपेंद्रसिंह देवल ने किया। एसडीएम दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने आभार जताया। इस अवसर पर उपजिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, सागवाड़ा तहसीलदार बीएल सुथार, गलियाक