- Hindi News
- ओबरी में बीएसएनएल की सेवाएं 1 महीने से ठप
ओबरी में बीएसएनएल की सेवाएं 1 महीने से ठप
सागवाड़ा। बीएसएनएलकी ओबरी दूरभाष केंद्र की सेवाएं पिछले चार सप्ताह से ठप होने से ओबरी दूरभाष केंद्र से जुड़े हुए बेसिक टेलीफोन, ब्राडबेंड और बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है।
लोगों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते पहले कमजोर बेटरियों के कारण हर माह पांच दिन सेवाएं ठप रहती थीं और अब माही नहर के कार्य के चलते कटी हुई भूमिगत केबल नहीं जुड़ने से चार सप्ताह से बीएसएनएल की सारी सेवाएं ठप हैं। इस संबंध में उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के दिल्ली, जयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर सागवाड़ा कार्यालय में शिकायतें कर केबल जोड़ने की मांग की। लेकिन कहीं पर भी इन उपभोक्ताओं संतोष्रपद जवाब नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने बीएसएनएल के कर्मचारियों पर केबल जोड़ने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। नवंबर में सेवाएं ठप होने के बावजूद भी निगम ने बिल दिए हैं।
^सीमलवाड़ा की तरफ से ओबरी को जोड़ने की कोशिश जारी है। सोमवार तक सेवाएं बहाल होने की संभावना है और बिल माफ करने का प्रार्थना पत्र सागवाड़ा कार्यालय में देने पर समायोजन करवाया जाएगा।\\\'\\\' -राकेशकुमार जैन, जिलाअधिकारी बीएसएनएल, डूंगरपुर