- Hindi News
- गामोठवाड़ा में नाली निर्माण में सौतेला व्यवहार
गामोठवाड़ा में नाली निर्माण में सौतेला व्यवहार
गामोठवाड़ा-प्राववेटबस स्टैंड के पास नगर पालिका की ओर से नाली निर्माण हो रहा है। नाली निर्माण को लेकर एक ओर जहां प्राइवेट बस स्टैंड के पास दुकानों से सटकर उनकी सीढियां तक तोड़कर नाली बनाई गई। गामोठवाड़ा मेन रोड पर भाटिया बिल्डिंग के पास नगर पालिका की ओर से बिल्डिंग से करीब 20 फीट जगह छोड़कर नाली निर्माण के लिए खुदाई की गई है। जिसे लेकर यहां के लोगों में भारी रोष है। गामोठवाड़ा क्षेत्र के व्यापारियों ने बताया कि नगरपालिका द्वारा प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र में सीसी सड़क बनाई गई थी। जहां दुकानों से एकदम सटकर नाली बनाई है।
इसी मामले में सोमवार शाम को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी कैलाशचंद्र व्यास और जेईएन गामोठवाड़ा क्षेत्र में भाटिया बिल्डिंग के पास हो रहे नाली निर्माण के खुदाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तब अधिकारियों ने 20 फीट की जगह नहीं छोड़ते हुए बिल्डिंग से सटकर नाली निर्माण के लिए लाइनिंग करवा दी थी। लेकिन बाद में स्थानीय लोगों को अंदेशा हुआ कि लाइनिंग से करीब 20 फीट दूर पूर्व में जहां खुदाई करवाई थी उसी जगह पर नाली निर्माण होगा।
ऐसे में नाली निर्माण के कार्य में हो रहे सौतेले व्यवहार से तंग आकर मंगलवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने नपा अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी को इसकी शिकायत की। शिकायत लेकर गए प्रतिनिधि मंडल को नपा अध्यक्ष ने दोपहर 12 बजे तक दुकानों से सटकर की गई लाइनिंग पर ही नाली निर्माण के लिए खुदाई का कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया था। प्रतिनिधि मंडल ने जनहित के इस कार्य को अनदेखा करने पर जन आंदोलन की चेतावनी भी दी। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर पालिका इस तरह करीब 20 फीट की जगह छोड़कर दुकानदारों को अतिक्रमण करने के लिए प्रेरित कर रही है। क्षेत्रवासियों का यह भी कहना है कि नगर पालिका की ओर से भाटिया बिल्डिंग के पास खाली पड़ी भूमि पर ठेला चालकों को बैठाने की व्यवस्था की जानी है ऐसे में उसके पास ही नाली निर्माण करना उचित नहीं है।
ज्ञापन में नपा उपाध्यक्ष शंकर भाई अहारी, भाजपा नगर महामंत्री मनोज कंसारा, वार्ड 17 के पार्षद प्रवीण बुनकर, पार्षद मांगीलाल डामोर, श्यामसुंदर भट्ट, गामोठवाड़ा संघर्ष समिति के अध्यक्ष छगनलाल भटट, सचिव रजनीश व्यास, गामोठवाड़ा नवयुवक मंडल अध्यय सतीषचंद्र भट्ट, नरेंद्र जोशी, हेमंत जोशी, आंनद व्यास, प्रेम व्यास, भरत बूनकर, प्रवी