पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोगी युवक के लिए आर्थिक सहायता की गुहार

रोगी युवक के लिए आर्थिक सहायता की गुहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। नगरकी पुनर्वास कॉलोनी के एक युवक के इलाज के लिए उसके पिता सहित कुछ समाजसेवियों ने मदद की गुहार लगाई है।

पुनर्वास कालोनी निवासी चिंतन (17) पुत्र जयेश भट्ट किडनी की बीमारी से पीडि़त है। चिंतन अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। पीड़ित के पिता ने बताया कि उसके पुत्र की दोनों किडनियां खत्म हो चुकी हैं। नडियाद के अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल में एक किडनी के ट्रांसप्लांट का खर्च करीब 10 लाख रुपए बताया गया है। जिसका खर्च वहन करने में परिवार असमर्थ है। समाज सेवी मयंक भट्ट, मधुकर तिवारी राजेंद्र जैन सहित नागरिकों ने सहयोग की अपील की है।