- Hindi News
- भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
सागवाड़ा। सेमलियापंड्या में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। भाजयुमो जिलामंत्री दलीचंद बुनकर ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई। साथ ही सरपंच मीरादेवी खांट, लैम्पस अध्यक्ष भीमसिंह चौहान के सानिध्य में करीब 32 जनों के भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया गया। इस दौरान भगवानलाल पाटीदार, भोगीलाल, गोकल, डायालाल, अशोक, मनोज पंड्या, राजू यादव, लालशंकर, वजेराज, मयूरशंकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।