- Hindi News
- पंचायत को निजी जमीन पर रास्ता बनाने से रोका जाए
पंचायत को निजी जमीन पर रास्ता बनाने से रोका जाए
भीलुड़ाकी एक महिला ने अपनी निजी स्वामित्व की जमीन पर पंचायत द्वारा जबरन रास्ता बनाए जाने की शिकायत करते हुए इसे रोकने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। भीलुड़ा निवासी कांता बेवा केसरीमल सोनी ने ज्ञापन में बताया कि उसकी जमीन पर बने परकोटे को कुछ समय पूर्व पंचायत ने यह कहकर तोड़ दिया था कि राजीव गांधी भवन के निर्माण को लेकर सामान लाना और ले जाना है।
काम होने के बाद परकोटा वापस बना देने को भी कहा, लेकिन अब पंचायत परकोटा बनाने के बजाए उसकी जमीन पर करीब 10 फीट चौड़ी सड़क बनवाना चाहती है। इसको लेकर पंचायत द्वारा जबरन रास्ता बनाने का मौका पर्चा बनवाकर उससे हस्ताक्षर करवा लिए।
महिला ने अवैध निर्माण को रोकने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसी तरह भीलुड़ा की एक अन्य महिला लसी बेवा खेमा बलाई ने भी रास्ते के निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की है।